UP Dhan Kharid 2024-25: उत्तर प्रदेश में धान की बिक्री 01 अक्टूबर से, ऐसे करें रजिस्टर

UP Dhan Kharid Registration 2024-25: वर्तमान समय को देखते हुए राज्य की सरकारों ने अपने सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा धान खरीद को ऑनलाइन कर दिया है। यूपी धान खरीद 2024-25 के अंतर्गत राज्य के किसान अपने धान को ऑनलाइन बेच सकते है और खरीद भी सकते है। राज्य सरकार ने धान को खरीदने और बेचने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जा सकते है और उचित मूल्य में अपने धान को बेच सकते है। आपको धान की कीमत इसी वेबसाइट के माध्यम से प्रदान कर दी जाएगी।

आपको बता दे की किसान इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के UP Dhan Kharid Registration कर सकते है और अपने धान को बेच एवं खरीद सकते है। आज इस लेख के अंतर्गत हम आपको उत्तर प्रदेश धान खरीद 2024-25 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे की – यूपी धान खरीद क्या है, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता व जरूरी दस्तावेज और यूपी धान खरीद के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आदि। यदि आप उत्तर प्रदेश के अंतर्गत रहने वाले किसान है और आप सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी धान खरीद योजना में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।up-dhan-kharid-portal-registration

UP Dhan Kharid Registration 2024-25

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत फसल को बेचने और खरीदने के समय होने वाली समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश धान खरीद पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के उप्पर किसान अपने धान को ऑनलाइन बेचने के सहायता मिलेगी। किसानों को इस पोर्टल के उप्पर फसल की अच्छी कीमत के साथ साथ घर बैठे आसानी से बेचने की सुविधा प्रदान की गई है। इन सभी फसलों को सही कीमत सरकार द्वारा सीधे किसान के बैंक खाते के अंतर्गत ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।

आपको बता दे की इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के किसानों को फसल को बेचने में काफी मदद मिलेगी और साथ ही किसान का समय व पैसा दोनों की बचत भी होगी। यदि किसान इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको उत्तर प्रदेश धान खरीद पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इसके लिए किसान के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है और साथ ही धान की राशि प्राप्त करने के लिए किसान के पास खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है। UP Dhan Kharid Registration की संपूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप आपको नीचे लेख में दी गई है। जिसको फॉलो करके किसान आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

उत्तर प्रदेश धान खरीद की ताजा खबर

यूपी में धान खरीदने और बेचने के लिए किसानों का 31 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत राज्य सरकार ने वर्ष 2023-24 की धान खरीदने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार द्वारा पहले से किसानों की फसल खरीदने के लिए तैयारी कर दी है और 1 अक्टूबर से किसानों से धान खरीदना शुरू कर दिया जाएगा। किसानों से धान खरीदने के लिए सरकार ने राज्य के अंतर्गत 4000 केंद्र स्थापित किए है। सरकार द्वारा किसानों का धान खरीदने के लिए 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है और 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन लिए जाएंगे। आपको बता दे की रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को खाद एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (fcs.up.gov.in) पर जाना होगा। यदि किसी किसान द्वारा पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है तो उनका धान सरकार द्वारा नहीं खरीदा जाएगा।

एक जिला एक उत्पाद योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Dhan Kharid Portal Registration Overview

योजना/पोर्टल का नाम यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन
किसके द्वारा शुरू की गई? मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा
राज्य उत्तर प्रदेश राज्य
लाभार्थी राज्य के अंतर्गत रहने वाले सभी किसान
उद्देश्य फसल को बेचने के लिए किसानों को डिजिटल दुनिया से जोड़ना
लाभ धान बेचने और खरीदने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/

यूपी धान खरीद पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी राज्य के अंतर्गत यूपी धान खरीद पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के अंतर्गत रहने वाले किसानों को अपनी फसल/धान बेचने के लिए मंडी में जाना पड़ता था और वो किसान अपनी फसल को उचित मूल्य में भी नही बेच सकते थे। इसी समस्या को देखते हुए और धान खरीद और बेचने की प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू करने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश धान खरीद पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद से किसान घर बैठे अपनी धान को बेच सकते है और वो भी उचित मूल्य में बेच सकते हैं।

UP Vridha Pension Yojana

उत्तर प्रदेश धान खरीद पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश किसान धान पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए ही शुरू की है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान भाई अपनी फसल या धान को बड़ी आसानी से उचित मूल्य में ऑनलाइन बेच सकते है।
  • ऑनलाइन अपनी धान को बेचने के लिए किसान भाइयों को इस पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद ही आप पोर्टल के अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से किसानों के समय और पैसा दोनों की बचत होगी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की धान को उचित मूल्य में खरीदेगी।
  • सरकार द्वारा धान का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए किसानों के पास खुद का बैंक खाता होना आवश्यक है और बैंक खाते के अंतर्गत मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लिंक हुआ होना चाहिए।
  • सरकार द्वारा धान का उचित मूल्य किसानों के बैंक खाते के अंतर्गत ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
  • किसानों को धान बेचने में होने वाली समस्याओं से अब समाना नही होगा और किसान भाई अपनी फसल बड़ी आसानी से बेच पाएंगे।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी और आधार कार्ड के अंतर्गत मोबाइल नंबर लिंक हुआ होना आवश्यक है।

UP Kisan Uday Yojana

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2024-25 के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश धान खरीद के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी किसान ही कर सकते है।
  • आपको बता दे की आवेदन करने वाले किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हुआ होना चाहिए।
  • आधार कार्ड के अंतर्गत लिंक हुआ मोबाइल नंबर पंजीकरण करते समय पास में रखना होगा।
  • उत्तर प्रदेश के सभी किसान इस पोर्टल के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

धान खरीद पोर्टल रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित धान खरीद योजना में अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपके पास नीचे दिए जरूरी दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • कंप्यूटराइज्ड खतौनी (जोतबही/खाता नंबर दर्ज हुए हुई)
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना

UP Dhan Kharid Portal Online Registration करने की प्रक्रिया

यदि आप उत्तर प्रदेश के अंतर्गत रहने वाले किसान है और आप अपनी फसल को ऑनलाइन तरीके से बेचने और खरीदने के लिए धान खरीद पोर्टल के उप्पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।

  • UP Dhan Kharid Online Registration के लिए आपको सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको दिखाई देगा की आपका यूपी धान खरीद में आवेदन कुल 6 स्टेप में होगा
  • रजिस्ट्रेशन के प्रथम स्टेप के अंतर्गत आपको पंजीकरण प्रारूप पर क्लिक करके प्रारूप की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • उसके बाद द्वितीय स्टेप में आपको पंजीकरण प्रपत्र वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, क्लिक करने के बाद पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर के आगे बढ़े वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे की – मोबाइल नंबर और केपचा कोड आदि।
  • उसके बाद आपके सामने पंजीकरण फार्म खुलकर के आ जाएगा, पंजीकरण फार्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी होगी और ड्राफ्ट पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद तीसरे स्टेप में आप अपने पंजीकरण फार्म को ड्राफ्ट में चेक कर सकते है।
  • पंजीकरण के चौथे स्टेप में आप अपने पंजीकरण फार्म में हुई गलती को ठीक कर सकते है।
  • पंजीकरण के पांचवे स्टेप के अंतर्गत आप अपने पंजीकरण फार्म को लॉक कर सकते है और लॉक करने के बाद आप इस पंजीकरण फार्म का प्रिंटआउट निकाल सकते है।
  • रजिस्ट्रेशन के छठे स्टेप और लास्ट स्टेप में आपको अपनी किसान आईडी, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपका पंजीकरण यूपी धान खरीद के अंतर्गत पूरा हो जाएगा और आप आवेदन का टोकन प्राप्त कर सकते है।
  • इस तरीके से आप यूपी धान खरीद पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

UP Dhan Kharid Portal Login करने की प्रक्रिया

  • यूपी धान खरीद पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले यूपी धान खरीद पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी शाखा का चयन करना होगा और यूजर का टाइप का चुनाव करना होगा।
  • चुनाव करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आप आसानी से यूपी धान खरीद पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन हो जाओगे।
  • इस तरीके से आप आसानी से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित धान खरीद पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन कर सकते है।

यूपी मिशन रोजगार योजना

UP Dhan Kharid Portal Quick Links

Official Website Click Here
Home Page NAI-YOJANA
Google News Follow Us
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश धान खरीद पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

यूपी धान खरीद पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • यदि उत्तर प्रदेश के अंतर्गत रहने वाले सभी किसान भाई यूपी खरीद पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको पंजीकरण के सभी स्टेप्स को पूरा करना होगा।
  • पंजीकरण करते समय आपको बता दे की किसान के आधार कार्ड के अंतर्गत मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात किसान अपनी फसल को बड़ी आसानी से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बेच सकते है।
  • सरकार द्वारा किसान की फसल की अच्छी कीमत प्रदान की जाएगी और इससे किसान का समय व पैसा दोनों की बचत होगी।
  • यदि किसी किसान ने समय पर पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो उस किसान को पोर्टल के अंतर्गत मिलने वाला लाभ प्राप्त नहीं होगा।
  • सरकार द्वारा खरीदी गई धान की राशि किसानों को ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन डाल दी जाएगी।
  • किसान के बैंक खाते के अंतर्गत आधार कार्ड लिंक हुआ होना आवश्यक है।
  • यदि किसान खुद से UP Dhan Kharid Online Registration नहीं करता है तो वो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या ई मित्र केंद्र पर जाकर के रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
  • इसके लिए आपको सीएससी सेंटर या ई मित्र केंद्र पर जाने से पहले इससे जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर के जाना होगा।

धान खरीद पोर्टल उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल जवाब (FAQ)

उत्तर प्रदेश धान खरीद की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

यदि आप यूपी धान खरीद पोर्टल के बारे में जानना चाहते है तो आपको बता दे की UP Dhan Kharid की आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ है। इसपर जाकर के आप धान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है और खरीद और बेच भी सकते है।

Leave a Comment