उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: एप्लीकेशन फॉर्म और पात्रता, ऐसे करें आवेदन | Lakhpati Didi Yojana

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana:- केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर के महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की नई नई योजना की शुरुआत कर रही है। इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना (Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana) रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को लखपति बनने का मौका दिया जायेगा। आपको बता दे की मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत साल 2025 तक राज्य की लगभग 1.20 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बिना ब्याज के लोन दिया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना (Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। जैसे की मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है?, उद्देश्य, लाख एवं विशेषताएं, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज, मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। यदि आप उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत रहने वाले है और आप इस योजना के अंतर्गत भाग लेकर के योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको हमारे लेख को अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए शुरू करते है।Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुष्कर सिंह धामी जी जो की उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री है उनके द्वारा राज्य के अंतर्गत रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह में शामिल हुई सभी महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जायेगा। इस योजना के तहत साल 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत कुल 3.50 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। जिनमें से लगभग 1.25 लाख महिलाओं को ही इस योजना के अंतर्गत लखपति बनने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत महिलाओं को बिना ब्याज पर 5 लाख तक का लोन भी प्रदान किया जाएगा। जिससे की महिलाएं अपना खुद का व्यापार शुरू कर सके और आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 Details Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
किसके द्वारा शुरू की गई? उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा
संबंधित विभाग ग्रामीण विकास विभाग
लाभार्थी राज्य की स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना
लाभ लखपति बनने का अवसर और बिना ब्याज दर पर लोन प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन/ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट क्लिक करें

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 का उद्देश्य

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और साथ ही वो महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी। इस योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा जो की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ साथ इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का व्यापार शुरू करने के लिए 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज दर पर दिया जायेगा। जिससे की वो अपना खुद का व्यापार शुरू कर सके।

भूलेख उत्तराखंड खाता खसरा खतौनी और जमाबंदी नकल कैसे चेक करें

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तराखंड राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत इस लिए की गई थी ताकि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है।
  • इस योजना के तहत वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लगभग 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनने का लक्ष्य रखा गया है।
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत महिलाओं को खुद का व्यापार शुरू करने के लिए 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज पर प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ना केवल लोन प्रदान किया जाएगा बल्कि इसके साथ साथ महिलाओं को व्यापार करने के लिए कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग प्राप्त होने से महिलाएं अपने व्यापार में और अपनी आय में वृद्धि कर सकती है।
  • इस योजना के शुरू होने से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ट्रेनिंग और उत्पादक की मार्केटिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ताकि वो अपना कारोबार बड़ी आसानी से चला सके।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक हो जायेगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के लिए जरूरी पात्रता

  • उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत लाभ केवल उत्तराखंड राज्य के निवासी की प्राप्त कर सकते है। मतलब की आवेदन करने वाली महिला उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी होना चाहिए।
  • लखपति दीदी योजना का लाभ केवल राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही प्राप्त होगा।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को प्राप्त होगा जो की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास खुद का बैंक खाता होना आवश्यक है और उसके अंतर्गत आधार लिंक हुआ होना चाहिए।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana से जुड़े आवश्यक दस्तावेज

यदि आप उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो आपके पास नीचे दिए जरूरी दस्तावेजों का होना आवश्यक है–

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत रहने वाली महिला है एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है और उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको बता दे की सरकार द्वारा अभी तक योजना के तहत कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है। यदि आप आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आपको स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है–

  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या फिर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां से आपको लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • लखपति दीदी योजना आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात आपको योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करनी होगी।
  • उसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म के वापिस चेक करना होगा ताकि कोई गलती ना हो सके।
  • इसके बाद आपको लखपति दीदी योजना आवेदन फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा करवाना होगा, जहां से आपने प्राप्त क्या था।
  • आवेदन फॉर्म जमा करवाते समय आपको रसीद प्रदान की जाएगी, आपको उस रसीद को संभाल कर के रखना होगा।
  • ऐसे आप उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते है।

लखपति दीदी योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Mukhyamantri  के मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लोन के साथ साथ कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जायेगा।
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के संचालन के लिए राज्य सरकार ने 20 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को ऑनलाइन शॉपिंग (जैसे – Amazon, Flipkart, और Paytm Mall आदि) वेबसाइट और ऐप से जोड़ा जाएगा। जिससे महिलाएं घर बैठे अपने समान को बेच सके और अपना व्यापार बढ़ा सके।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में शिवर लगाकर के ऋण वितरण किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कई प्रकार के कामों से निपर्ण किया जाएगा। जिससे वो अपना कारोबार कर सके।
    • इलेक्ट्रिशियन, 
    • टेंट हाउस, 
    • खाद बनाना, 
    • प्लंबर, 
    • राजमिस्त्री, 
    • ऑर्गेनिक खेती, 
    • एलईडी बल्ब बनाना आदि।
  • उत्तराखंड राज्य सरकार ने राज्य के 95 ब्लॉक में लगभग 39 हजार सहायता समूह में 3.05 हजार महिलाओं को संगठित करके अभी के समय में लगभग 4 हजार 300 ग्राम संगठन का गठन किया जाएगा।

लखपति दीदी की संख्या तीन करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीताराम जी के द्वारा अंतिम बजट पेश करते समय 1 करोड़ लखपति दीदी को बढ़ावा दिया है। पहले इस योजना के अंतर्गत दो लाख लखपति दीदी बनाने वाले लक्ष्य को बढ़ाकर के 3 करोड़ कर दिया है। लखपति दीदी योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बना दिया गया है। इस योजना के शुरू होने से 9 करोड़ महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आएगा।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Important Link

Official Website Click Here
Home Page NAI-YOJANA
Google News Follow Us
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana से जुड़े सवाल जवाब (FAQs)

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ किसे मिलेगा?

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत क्या-क्या लाभ मिलेंगे?

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के तहत महिलाओं को लखपति बनाने के साथ साथ खुद का रोजगार खोलने के लिए बिना ब्याज दर के 5 लाख तक का लोन और कौशल प्रशिक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत कितनी महिला को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?

वर्ष 2025 तक राज्य की लगभग एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment