Haryana e-Kharid: हरियाणा राज्य सरकार ने किसानों की फसल को सही कीमत में बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल का नाम हरियाणा ई खरीद है। आपको बता दे की हरियाणा राज्य सरकार द्वारा संचालित हरियाणा ई खरीद पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण और लॉगिन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान आसानी से Haryana e-Kharid की आधिकारिक वेबसाइट ekharid.haryana.gov.in पर जाकर के ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

आपको बता दे की इस लेख के अंतर्गत आपको Haryana e-Kharid (हरियाणा ई खरीद पोर्टल) से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है। जैसे की हरियाणा ई खरीद क्या है?, लाभ व पात्रता और साथ ही Haryana e-Kharid पोर्टल में पंजीकरण कैसे करें? आदि। यदि आप हरियाणा राज्य के अंतर्गत रहने वाले किसान है और आप इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करके पोर्टल के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे लेख में अंत तक बने रहना होगा।
हरियाणा ई खरीद 2025 (Haryana E-Kharid Portal)
हरियाणा सरकार ने किसानों की फसल को सही कीमत में बेचने के लिए एक सरकारी पोर्टल (Haryana E-Kharid) लांच किया है जिसकी मदद से किसान भाई आसानी से अपनी फसल की अच्छी कीमत प्राप्त कर सकते है। आपको बता दे की हरियाणा राज्य के किसान भाइयों को अपनी फसल बेचने के लिए बिचोलियो को भी कमीशन देना पड़ता है, इसी समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।
यदि आप हरियाणा सरकार द्वारा संचालित Haryana E-Kharid Online Portal के अंतर्गत पंजीकरण करना चाहते है तो किसान को हरियाणा ई खरीद पोर्टल की वेबसाइट ekharid.haryana.gov.in पर जाना होगा। आपको बता दे की किसान को अपनी फसल की बुवाई के समय अपनी फसल की सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी, उसके बाद ही किसान भाई अपनी फसल को आसानी से सही दाम में बेच सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान बिना किसी बिचोलियो को बीच में लिए अपनी फसल की अच्छी कीमत प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल से जुड़ी अन्य जानकारी आपको लेख में नीचे देखने को मिलेगी।
Haryana E-Kharid Portal Overview
पोर्टल का नाम | हरियाणा ई-खरीद |
पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया? | हरियाणा सरकार द्वारा |
राज्य का नाम | हरियाणा राज्य |
लाभार्थी | राज्य के किसान वर्ग |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ekharid.in/ |
हरियाणा ई खरीद पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य
आपको बता दे की हरियाणा राज्य के किसानों को फसल बेचने के लिए ई-दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा या राज्य के फसल बेचने वाले बिचोलियो से बात करनी होगी। बिचोलियो को बीच में लेकर के फसल बेचने पर किसानों को बिचोलियो को कमीशन देना पड़ता था। राज्य सरकार ने इसी समस्या को दूर करने के लिए Haryana E-Kharid Portal (E kharid) की शुरुआत की थी। ताकि राज्य के सभी किसान आसानी से अपनी फसल की अच्छी कीमत में बेच सके और किसी को कमीशन भी देने की जरूरत नही है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और साथ ही किसानों को कृषि से संबंधित अनेको सुविधाओं का भी लाभ प्राप्त होगा।
हरियाणा ई खरीद पोर्टल के लाभ
- हरियाणा ई खरीद पोर्टल का लाभ केवल हरियाणा राज्य के अंतर्गत रहने वाले किसान ही उठा सकते हैं।
- इस पोर्टल की मदद से अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है, वो ऑनलाइन सही कीमत में अपनी फसल को बेच सकते है।
- Haryana E-Kharid की मदद से किसानों की आय में वृद्धि होगी, क्योंकि अब नीचे वाले बिचौलिए का कमीशन नहीं रहेगा।
- किसानों की अच्छी कीमत प्राप्त होने की वजह से राज्य के अंतर्गत किसान अपना परिवार अच्छे से चला सकते है।
ई खरीद पोर्टल हरियाणा के लिए पात्रता मानदंड
- Haryana E Khard का लाभ केवल हरियाणा राज्य के किसान ही उठा सकते है। पंजीकरण करने वाले किसान भाई के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इस पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण केवल 1 ही किसान कर सकते है, समूह के अंतर्गत किसान इस पोर्टल का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
- इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसान के पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
Haryana E-Kharid Registration के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप हरियाणा ई खरीद पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण करना चाहते है तो आपको नीचे दिए हुए जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी –
- आधार कार्ड,
- पहचान पत्र,
- पैन कार्ड,
- ड्राइविंग लाइसेंस,
- भूमि से सम्बन्धी जानकारी,
- बैंक पासबुक,
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
हरियाणा ई खरीद पोर्टल रजिस्ट्रेशन के दिशा-निर्देश
- किसानों को हरियाणा ई खरीद पोर्टल के पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन तरीका अपनाना होगा।
- ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने से पहले हरियाणा के किसानों को हरियाणा ई खरीद पोर्टल के पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- यदि आप हरियाणा ई खरीद के पात्रता मानदंड को पूरा कर लेते है तो आपको इस पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण करते समय पोर्टल से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज आपके पास होने जरूरी है।
- हरियाणा के किसान खुद से या अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर के भी करवा सकते है।
- यदि किसान के पास खुद का स्मार्टफोन है तो वो इस पोर्टल का एप्लीकेशन डाउनलोड करके एप्लीकेशन की मदद से सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
- हरियाणा ई खरीद पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करते समय सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही दर्ज करना होगा, ताकि आपको आगे इसका उपयोग करने में कोई समस्या उत्पन्न ना हो।
Haryana E-Kharid में किसान ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
हरियाणा राज्य के इच्छुक किसान हरियाणा ई खरीद पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है उनको नीचे दिए प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा, फॉलो करने के बाद आप आसानी से Haryana E-Kharid Portal के अंतर्गत Online Registration कर सकते हैं–
- सबसे पहले आपको हरियाणा सरकार द्वारा संचालित ई खरीद पोर्टल ekharid.in पर जाना होगा।
- पोर्टल के होम पेज पर आपको ई-खरीद पंजीकरण करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने ई-खरीद का पंजीकरण फॉर्म खुलकर के आ जायेगा।
- आपसे पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। जैसे की आधार कार्ड नंबर, मोबाइल फोन, अपना नाम, गाँव का नाम, तहसील, बैंक का खाता नंबर और अपना पता आदि।
- उसके साथ सात आपको योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। फिर आपको कंटिन्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको पंजीकरण हरियाणा ई खरीद पोर्टल के अंतर्गत पूर्ण हो जायेगा
- पंजीकरण करने के बाद आप ई खरीद हरियाणा पोर्टल https://ekharid.in/ पर जाकर के लॉगिन कर सकते है।
- आप इस पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन करने के पश्चात आसानी से आवेदन स्थिति को चेक कर सकते है।
MFMB E Kharid Mobile App Download
आपको बता दे की हरियाणा राज्य सरकार ने ई खरीद पोर्टल के साथ साथ इस पोर्टल का एक एप्लीकेशन भी लांच किया है। जिसको इंस्टॉल करने के पश्चात आप घर बैठे आसानी से ई-खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
Haryana E-Kharid Helpline Number
यदि आपको हरियाणा सरकार द्वारा संचालित Haryana E-Kharid Portal के बारे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी है या इससे जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या ईमेल आईडी मैसेज कर सकते है–
Toll-Free Helpline Number | 1800-180-2060 |
hsamb.helpdesk@gmail.com | http://hsamb.org.in/ |
यह भी पढ़ें –
- Pujari Granthi Samman Yojana: केजरीवाल का एलान, पुजारियों को मिलेंगे 18 हजार रुपये
- Bima Sakhi Yojana: महिलाओं को मिलेंगें 7000 रुपये हर महीना – जानें पूरी जानकारी
- Deen Dayal Sparsh Yojana: कक्षा 6 से 9वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी 6000 रूपये की छात्रवृत्ति
- LIC Jeevan Anand Plan No 915: जानें LIC जीवन आनंद योजना 915 के लाभ, पात्रता एवं बोनस