eDistrict UP: जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश से ऑनलाइन बनवायें

eDistrict UP, आपको आपके राज्य में कई सारे सरकारी कार्य में एवं प्राइवेट सेक्टर कार्य में काफी सारे दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। यह सभी दस्तावेज बनाने के लिए लोगो काफी भागदौड़ करनी पड़ती है, इससे बचने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक पोर्टल को जारी किया गया है। इसकी मदद से लोग जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

इस पोर्टल में दस्तावेज बनने के साथ साथ यहां पर रिजल्ट की भी जानकारी दी जाती है। इस भागदौड़ से बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा e-District UP पोर्टल के माध्यम से सभी दस्तावेज आसानी से ऑनलाइन बनवा सकते हैं। यह पोर्टल बनाने का उद्देश्य यह है की उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सेवाएं एवं योजनाओं के लिए आवेदन को आसान करना है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

e-District UP
e-District UP

लेख के अंतर्गत हम आपको Quick Links प्रदान करेंगे, जिसकी मदद से उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत रहने वाले नागरिक अपने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

eDistrict UP क्या है?

Table of Contents

e-District UP Portal की शुरूआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है की जन केंद्रीय सेवाओं एवं राज्य के कुछ महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनाना है। दरअसल उत्तर प्रदेश के लोगों को सरकारी कार्यों के लिए बहुत सारे प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़े :- Vivah Anudan Yojana 2023: योगी सरकार दे रही है बेटियों के विवाह के लिए इतने पैसे, कैसे उठा सकते हैं लाभ जानें

जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि यह सभी बनाने के लिए आम लोगों को बहुत भागादौड़ी एवं बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए सरकार द्वारा e-District UP Portal को लांच किया है। अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

Overview: edistrict up 2023

पोर्टल का नाम उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 2023 | eDistrict UP 2023
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें
मुख्य सेवाएं प्रमाण पत्र सेवाएं, राजस्व सेवाएं आदि

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

eDistrict UP पोर्टल पर उपलब्ध महत्वपूर्ण सेवाएं

ई डिस्टिक उत्तर प्रदेश पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी नीचे दिए गए टेबल यह बताई गई है|

क्रम संख्या विभाग का नाम e-District UP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
1 राजस्व विभाग जाति प्रमाण पत्र,

मृत्यु प्रमाण पत्र,

जन्म प्रमाण पत्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आय प्रमाण पत्र,

अधिवास प्रमाणपत्र,

हैसियत प्रमाण पत्र व

निवास प्रमाण पत्र आदि

2 पंचायती राज विभाग कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन
3 कृषि विभाग मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना,

मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना

4 महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता एवं कानूनी सहायता,

विधवा एवं बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना,

दंपत्ति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना

5 समाज कल्याण विभाग अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन,

शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन

6 दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण के लिए आवेदन,

दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान,

दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंग के लिए अनुदान

7 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाना
8 गृह विभाग विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1), भंडारण लाइसेंस (LE-3), परिवहन लाइसेंस(LE-4) विक्रय लाइसेंस (LE-5),

आतिशबाजी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1), भंडारण लाइसेंस (LE-2), परिवहन लाइसेंस(LE-4) विक्रय लाइसेंस (LE-5),

लाउडस्पीकर/लोक संबोधन प्रणाली के प्रयोग की अनुमति

eDistrict UP के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित eDistrict UP पोर्टल के माध्यम से दी जानें वाली सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है।

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की फोटो कॉपी
  • ग्राम प्रधान द्वारा लिखित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • पहचान पत्र
  • सभासद/ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पानी का बिल
  • बिजली का बिल
  • पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

यह भी पढ़े :- श्रमिक पंजीकरण कैसे करें | मजदूर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

eDistrict UP पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप e-District की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में आपको सिटीजन लॉगिन या ई-साथी का ऑप्शन क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद नया पेज पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। वहां पर आपको अपना नाम, यूजरनेम आवेदक का नाम एवं संपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको अब लॉगइन करने के लिए अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से पासवर्ड सेट करना होगा। इसके बाद आप E-district UP में लॉगिन कर सकते हैं।
  • अब आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर सकते हैं और उसमें उपलब्ध सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

eDistrict UP Login | ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी लॉगिन

  • सबसे पहले आप e-District UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको ई डिस्टिक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको लॉगिन का प्रकार चुनना होगा। जैसे –
    • राज प्रशासन,
    • जिला प्रशासन/DSP लॉगइन,
    • मंजूरी देने वाला अधिकारी,
    • सत्यापन प्राधिकरण,
    • CSC/जिला लॉगइन आदि |
  • लॉगइन का प्रकार चुनने के बाद आप आपको यूजर नेम, पासवर्ड भरना और कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप e-District UP के तहत लॉगिन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- UP Free Cycle Yojana 2023 : राज्य में मजदूरों और श्रमिकों को मिलेगी फ्री में साईकिल, इस प्रकार करे आवेदन

eDistrict UP में प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप eDistrict की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू सिटीजन लॉगिन या e-sathi के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद में आपको जिस भी प्रमाण पत्र में आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करके और उसका फार्म ध्यान पूर्वक भरना होगा और साथ ही जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करना होगा।

Note:- यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो आप नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं वहां से आपको 4 से 7 दिन के अंदर प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा।

eDistrict UP पोर्टल के तहत आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रकिया

  • सर्वप्रथम आपको e-District की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदन संख्या दर्ज करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आप अपना आवेदन संख्या दर्ज करके अपनी आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपके सामने कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आसानी से आप अपने आवेदन प्रमाण पत्र की आवेदन स्थिति चेक कर सकते है।

यह भी पढ़े :- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: यूपी में फसल बीमा योजना के लागू होने पर, इन 18 फसलों पर दिया जायेगा लाभ

eDistrict UP के माध्यम से प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आप e-District UP की अधिकारीक वेबसाइट पर जाए।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र के सत्यापन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अगले पेज पर अपना आवेदन संख्या या प्रमाण पत्र संख्या भरने का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमें आप अपने आवेदन संख्या प्रमाण पत्र संख्या भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके प्रमाण पत्र के सत्यापन का विवरण स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने प्रमाण पत्र का सत्यापन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना :- यदि आपने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र 2015 से पहले के बने हुए हैं। तो आप उनका ऑनलाइन सत्यापन नहीं कर सकते हैं। आपको इसके सत्यापन के लिए आपकी तहसील में जाना पड़ेगा।

प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन फीस

मूल निवास प्रमाण पत्र ₹30
जाति प्रमाण पत्र ₹30
आय प्रमाण पत्र ₹30

मूल निवास प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?

मूल निवास प्रमाण पत्र अधिकतम वैधता 3 साल की होती है, लेकिन कई परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल 3 साल के बाद भी कर सकते हैं।

जाति प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?

जाति प्रमाण पत्र अधिकतम वैधता भी 3 साल के लिए रहती है, लेकिन कई परिस्थितियों में इसका भी इस्तेमाल 3 साल से के बाद भी किया जा सकता है।

आय प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?

आय प्रमाण पत्र अधिकतम वैधता 3 साल के लिए होती है ऐसे में अगर आपके पास भी आपका आय प्रमाण पत्र 3 साल या उससे पुराना है, तो नया बनवा ले ताकि आपके प्रमाण पत्र की वैधता बनी रहे।

यह भी पढ़े :- फ्री स्मार्टफोन टेबलेट योजना 2023: के अंतर्गत सभी मेधावी छात्रों को मिलेंगे फ्री में टेबलेट और मोबाइल, इस लिंक से करें आवेदन

(महत्वपूर्ण सूचना :- प्रमाण पत्र वैधता भर्ती परीक्षा और राज्य के अनुसार बदले जा सकते हैं। इसलिए किसी भी भर्ती अथवा परीक्षा के फॉर्म भरने से पहले उसकी सूचनाएं को आवश्यक पढ़ ले इसके बाद ही आवेदन करें)

उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया | UP e-district Death Certificate Online Apply

उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट योजना में आय जाति निवास प्रमाण पत्र के अलावा इस पोर्टल पर मृत्यु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं| उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आपको पास है| मृतक व्यक्ति का पूरा नाम, मृत्यु की तिथि, उसके माता-पिता का नाम, मृत्यु का स्थान व उसका पता, आवेदक का मोबाइल नंबर आदि होना जरूरी है तब ही प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है।

eDistrict UP : Contact Us

  • CAG, 1st Floor Upatron Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar-Lucknow (226010)
  • Helpline Number :- 0522-2304706
  • E-mail ID :- ceghelpdesk@gmail.com

यह भी पढ़े :- फ्री बोरिंग सब्सिडी योजना: सरकार देगी किसानों को बोरिंग करवाने पर सब्सिडी की सुविधा, इस प्रकार करें आवेदन

Quick Links – eDistrict UP 2023

आधिकारिक वेबसाइट क्लिक करें
होम पेज नई-योजना
व्हाट्सप्प ग्रुप अभी ज्वाइन करें
टेलीग्राम ग्रुप अभी ज्वाइन करें

निष्कर्ष

नमस्कार दोस्तों, में आशा करता हूं की आपको हमारे द्वारा लेख में दी गई eDistrict UP 2023 की सम्पूर्ण जानकारी आपको अच्छे से समझ में आ गई होगी। यदि आपके मन में ई डिस्टिक उत्तर प्रदेश पोर्टल 2023 से जुड़ी कोई समस्या है तो आप हमे कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते हैं। यदि आपको हमारा लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने जानने वाले दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारों वालो के साथ अवश्य शेयर करें, ताकि वो इस पोर्टल की मदद से घर बैठे सर्टिफिकेट बना सके।

Leave a Comment