ऑनलाइन ई श्रम कार्ड अपडेट और करेक्शन कैसे करें? – E Shram Card Update/Correction 2024

E Shram Card Update/Correction 2024: देश के अंतर्गत रहने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय विभाग द्वारा भारत देश के अंतर्गत ई श्रम योजना की शुरुआत की है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ई श्रम कार्ड धारकों के लिए शुरू की गई है, जिसका लाभ केवल ई श्रम कार्ड धारक ही उठा सकते है। इस कार्ड की मदद से सरकार कार्ड धारकों को बीमा कवर भी प्रदान करेगी।

आपको बता दे की देश के अंतर्गत रहने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दिए जाने वाले श्रम कार्ड के अंतर्गत दर्ज संख्या एक बार ही जारी किया जाता है और उसको बदला नहीं जा सकता है। ई श्रम कार्ड धारकों को प्रत्येक साल बाद उनको अपडेट करना अनिवार्य है। आज इस लेख के अंतर्गत हम आपको E Shram Card Update के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी एक ई श्रम कार्ड धारक है ओर आप अपने E Shram Card Update/ Correction करना चाहते है तो आपको हमारे लेख को अंत तक पढ़ना होगा।e-shram-card-update-correction

E Shram Card Update 2024

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देश के अंतर्गत रहने वाले असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के लिए भारत सरकार ने ई श्रम योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत श्रमिकों का ई श्रम कार्ड बनाया जाता है और उससे श्रमिकों की जानकारी एकत्रित की जाती है। आपको बता दे की श्रमिकों को दिए जानें वाला श्रमिक कार्ड या ई श्रम कार्ड जीवन में एक बार ही बनाया जाता है। जैसे की आधार कार्ड बनाया जाता है। यह एक पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है।

आपको बता दे की देश के अंतर्गत जिन असंगठित क्षेत्र के मजदूरों ने ई श्रम कार्ड बनवा रखा है। उनको सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता और अनेकों प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है और लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक के पास ई श्रम कार्ड का होना अनिवार्य है। यदि आप सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको हर एक साल बाद अपने ई श्रम कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी है। अपडेट करवाने के लिए आपको कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप ऑनलाइन तरीके से श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अपडेट कर सकते है।

|New| E Shram Card List

E Shram Card Update Overview

योजना का नाम ई श्रम योजना
लेख का नाम ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें?
किसके द्वारा शुरू किया गई? केंद्र सरकार द्वारा
विभाग का नाम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय विभाग
लाभार्थी देश के अंतर्गत रहने वाले असंगठित श्रमिक
उद्देश्य वित्तीय सहायता और अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/

ई श्रम कार्ड 2024 अपडेट या करेक्शन करने की प्रक्रिया

यदि आप देश के अंतर्गत ई श्रम कार्ड धारक है और आप अपने E Shram Card Update/ Correction करना चाहते है तो आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।

  • E Shram Card Update/ Correction करने के लिए आपको सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्टर के नीचे ऑलरेडी रजिस्टर्ड अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको UAN Number, DOB (जन्म तिथि) और कैप्चा कोड दर्ज करके “Generate OTP” पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, आपको उस OTP को ओटीपी बॉक्स में डालकर के “Valid” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे प्रोफाइल अपडेट और डाउनलोड यूएएन कार्ड के इनमें से आपको प्रोफाइल अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने 6 ऑप्शन खुलकर के आयेंगे। वहां आपको अपने अनुसार जो भी अपडेट करना है। उस पर क्लिक करना होगा। (जैसे हम आपको एड्रेस अपडेट के बारे में इस लेख में बताएंगे तो आपको एड्रेस अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा)
  • एड्रेस अपडेट करने के पश्चात यदि आपसे कोई दस्तावेज मांगा जाए तो आपको दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करके सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने ई श्रम कार्ड के अंतर्गत अपडेट और करेक्शन कर सकते है।

वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ई श्रम कार्ड अपडेट सीएससी सेंटर से कैसे करवाए?

यदि आप खुद से E Shram Card Update नहीं करना चाहते है तो आप अपने नजदीकी CSC Centre पर जाकर के भी ई श्रम कार्ड को अपडेट करवा सकते है। इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

  • सबसे पहले आपको ई श्रम कार्ड अपडेट से जुड़े जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहां के संचालक से ई श्रम कार्ड अपडेट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी होगी और ई श्रम कार्ड से जुड़ी जानकारी संचालक को देनी होगी। जैसे की ई श्रम कार्ड से जुड़ा मोबाइल नम्बर और जन्म तिथि आदि।
  • उसके बाद सीएससी सेंटर संचालक द्वारा आपके ई श्रम कार्ड अपडेट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जब उसके द्वारा आपके ई श्रम कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर ओटीपी भेजा जाएगा तो उस ओटीपी को संचालक को बताना होगा।
  • उसके बाद अधिकारी को बताना होगा कि आपको ई श्रम कार्ड के अंतर्गत क्या अपडेट करवाना है।
  • उसके बाद सीएससी सेंटर संचालक द्वारा आपके ई श्रम कार्ड में अपडेट कर दिया जायेगा।
  • इस तरीके से आप सीएससी सेंटर में जाकर के ई श्रम कार्ड अपडेट करवा सकते है।

PM Daksh Portal

E Shram Card Update/Correction Quick Links

Official Website Click Here
Home Page NAI-YOJANA
Google News Follow Us
Telegram Group Join Now

ई श्रम कार्ड अपडेट 2024 से जुड़े सवाल जवाब (FAQ)

ई श्रम कार्ड अपडेट नहीं करवाने पर क्या होगा?

यदि आप अपने ई श्रम कार्ड को अपडेट नहीं करवाते है तो आपको ई श्रम कार्ड के द्वारा सरकार की तरफ से मिलने वाले सभी लाभ बंद कर दिए जाएंगे।

ई श्रम कार्ड को कब अपडेट करवाना चाहिए?

आपको बता दे की आप अपने ई श्रम कार्ड को हर एक साल बाद अपडेट करवाना जरूरी है। नहीं तो आपका ई श्रम कार्ड बंद कर दिया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ई श्रम कार्ड अपडेट करने के लिए कितना शुल्क लगेगा?

यदि आप खुद से ऑनलाइन ई श्रम कार्ड को अपडेट करना चाहते है तो आपको कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। ई श्रम कार्ड अपडेट प्रक्रिया निशुल्क है और यदि आप सीएससी सेंटर में जाकर के ई श्रम कार्ड अपडेट करवाना चाहते है तो आपको वहां पर संचालक के द्वारा लिए जाने वाले शुल्क को देना होगा।

ई श्रम कार्ड अपडेट या करेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

यदि आप खुद से ई श्रम कार्ड अपडेट या उसके अंतर्गत करेक्शन करना चाहते है तो आप श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जा सकते है।

ई श्रम योजना किसके लिए शुरू की गई है?

देश के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को वित्तीय सहायता और कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने ई श्रम योजना की शुरुआत की है।

Leave a Comment