CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023,  Online Registration, Eligibility @ rgkny.cg.nic.in

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana, सरकार द्वारा सन् 2023 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आय दोगुनी करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुवात की है। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से किसानों को 9000 और 10000 रूपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। सरकार द्वारा इसका बजट 5100 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है। राज्य की सभी किसान भाई योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

योजना के अंतर्गत किसान भाइयों को सरकार की तरफ से 4 किस्ते जारी की जाएगी। जिनमे से 2 किस्ते जारी कर दी गई है और तीसरी किस्त जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। वो किसान जो राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो उसको किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीको से आवेदन करना होगा। इससे जुड़ी और जानकारी नीचे दी गई है।

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना को लागू करते वक्त राज्य सरकार द्वारा इसका बजट 5100 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था। राज्य के जो किसान मक्का, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ने की खेती करते है उनको 9,000 रूपये प्रति एकड़ की सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी।

किसान भाइयों द्वारा गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन तेल, सुगंधित धान, केला व पपीता या अन्य पौधो को लगाया जाता है उनको 10,000 रूपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य का बजट पेश करते हुए 17 लाख किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया गया है। इससे जुड़ी और अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

Overview rgkny.cg.nic.in

योजना का नाम Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana
किसके द्वारा घोषित की गई माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को धान की अंतर की राशि प्राप्त करवाना
आधिकारिक वेबसाइट rgkny.cg.nic.in

Objectives of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

  • किसानों को इस योजना के तहत अनुदान राशि प्रदान करवाना।
  • किसानों के उत्पादन में वृद्धि करना।
  • किसानों को फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि होगी।
  • किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की ओर प्रेरित करना।
  • किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना।

यह भी पढ़े :-

Benefits of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Scheme

  • राज्य के किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • देश के किसानों गोदान के अंतर की राशि का फायदा मिलेगा।
  • किसान अपनी धान की खेती अच्छी तरीके से कर सकेंगे।
  • योजना के अंतर्गत अभी तक गन्ना और मक्का के धान की खेती करने वाले किसानों को ही लिया गया है।
  • आने वाले कुछ दिनों में दूसरी फसलों के लिए भी योजना के अंतर्गत सामिल किया जायेगा।
  • केवल छत्तीसगढ़ राज्य के किसान ही किसान न्याय योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana
    CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जारी की गई किस्ते

  • पहली किस्त :- राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021-22 में सरकार की तरफ से पहली किस्त जारी कर दी गई थी। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 21 मई को किस्त की घोषणा की गई, 22 मई को सरकार द्वारा पहली किस्त जारी कर दी गई। इस योजना के अंतर्गत देश के लगभग 22 लाख किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ था। साथ ही लगभग 24 लाख किसानों ने अपनी धान की बिक्री के वक्त अपना पंजीकरण करवाया था। सरकार द्वारा यह धान 2500 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद लिया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 26,68,000 किसानों को लगभग 1804 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई थी। यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोदान न्याय योजना के लाभार्थियों को वितरित की गई है।
  • दूसरी किस्त :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दूसरी किस्त माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 20 अगस्त के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर‌ की गई थी। योजना के तहत लगभग 26 लाख किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में दूसरी किस्त बैंक खातों में डाल दी गई थी। योजना के माध्यम से लगभग 5600 करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि किसानों को चार किस्तों में उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी। किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को 4 किस्ते सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जायेगी।
  • तीसरी किस्त :- राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत किसानों को सरकार की तरफ से तीसरी किस्त भी प्रदान की जा रही है। तीसरी किस्त के अंतर्गत राज्य के लगभग 18 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत अब तक दो किस्ते किसानों के बैंक खातों में डाल दी गई है। किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में कुल 4 किस्ते डाली जाएगी। सरकार की तरफ से तीसरी किस्त लगभग 1 दिसंबर को जारी की जाएगी।
  • चौथी किस्त :- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत चौथी किस्त भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। अब तक किसानों के खातों में दो किस्ते डाल दी गई है, और तीसरी किस्त डालने का कार्य अभी चल रहा है। तीसरी किस्त डालने के बाद जल्द ही चौथी किस्त किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।

Eligibility Criteria of Kisan Nyay Scheme

  • सभी कृषि भूमि सीलिंग कानूनों के प्रावधानों का पालन किया जाएगा।
  • जिसके भूस्वामी एवं वन पट्टा जारी है वो ही योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकता है।
  • संस्थागत भूधारक के बटाईदार लीज कृषक इस योजना में लाभ के पात्र नहीं होंगे।
  • आर्थिक सहायता केवल योजना के अंतर्गत सामिल फसलों पर ही दी जाएगी।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाना होगा।
  • यदि कोई किसान इस योजना के तहत पंजीकृत है एवं उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उसके नामांकित व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

Required Documents of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Scheme

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना समितियों के कार्य

  • ग्राम सभाओं का आयोजन
  • योजनाओं का प्रचार प्रसार
  • अपडेशन एवं आधार लिंकिंग
  • भू अभिलेख तथा शुद्धिकरण
  • योजना की समीक्षा एवं निगरानी
  • लाभार्थियों की जानकारी एकत्रित कर के पोर्टल पर दर्ज करना
  • दर्ज की गई शिकायतों का निराकरण करना
  • योजना के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं हल करना
  • कारणमैन की रणनीति तैयार करना
  • समीक्षा

Verification Process in Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

  • संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में पंजीकरण करवाना होगा।
  • एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर द्वारा ही पंजीकरण फार्म का सत्यापन किया जाएगा।
  • गिरदावरी के डेटाबेस के माध्यम से ही सत्यापन किया जाएगा। जो कि भुइया पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • सत्यापन के बाद ही कोऑपरेटिव सोसाइटी में किसान अपने आप को पंजीकरण करवा पाएंगे।
  • पंजीकरण करवाते समय आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज तथा पंजीकरण फॉर्म जमा करवाना होगा।
  • योजना में उन्हीं फसलों पर सहायता राशि प्रदान की जाएगी जो इस योजना के अंतर्गत शामिल है।
  • वो किसान जो इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण नहीं करवाया है, उनको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
  • इस संपूर्ण प्रक्रिया के अंतर्गत जो डेटाबेस प्राप्त होगा उसके आधार पर नोडल बैंक के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से डाल दी जाएगी।

How to apply in Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana?

राजीव गांधी किसान न्याय योजना में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन करना पड़ेगा। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

How to apply online in Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana?

  • सर्वप्रथम आपको Kisan Nyay Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर पीडीएफ फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको उस आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • अब आपको उस आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

How to apply offline in Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana?

  • सबसे पहले आपको कृषि विस्तार अधिकारी से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के पश्चात आपको आवेदन पत्र को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • उसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उसके साथ अटैच करने होंगे।
  • ये सभी करने के पश्चात आपको उस आवेदन फॉर्म को कृषि विस्तार अधिकारी के पास जमा कराना होगा।
  • उसके बाद कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म को सत्यापन किया जायेगा। उसके बाद निर्धारित समय सीमा में संबंधित प्राथमिक कृषि साख समिति में जमा कराना होगा।
  • उसके बाद आप संबंधित प्राथमिक कृषि साख समिति से पावती प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि खातेदार संयुक्त है तो इस स्थिति में पंजीयन नंबरदार नाम के साथ ही किया जाएगा।
  • ऐसे ही सभी खातेदारों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी खातेदारों की सहमति शपथ पत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ में जमा कराने होंगे।
  • मिलने वाली सहायता राशि का बंटवारा खातेदार आपस में समान रूप से कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप आसानी से राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Procedure to Login under Rajiv Gandhi Kisan Nyay Portal

  • सर्वप्रथम आपको Kisan Nyay Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको आवेदन के प्रकार का चयन करना होगा।
  • चयन करने के पश्चात आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड डालकर लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राजीव गांधी किसान न्याय योजना पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं।

यूजर मैनुअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Kisan Nyay Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूजर मैनुअल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आएंगे।
    • आरएईओ
    • समिति
  • इन ऑप्शनों में से आपको अपनी आवश्यकता अनुसार ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको एक पीडीएफ डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके कंप्यूटर या मोबाइल में पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से यूजर मैन्युअल डाउनलोड कर सकते है।

पंजीयन फ्लोचार्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको Kisan Nyay Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीयन फ्लोचार्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन के सामने पंजीयन फ्लोचार्ट खुल जायेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से पंजीयन फ्लोचार्ट देख सकते है।

दिशा निर्देश डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Kisan Nyay Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के आपको होम पेज पर दिशा निर्देश के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
  • आपको उस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करना होगा।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के बाद उसको ओपन कर के दिशा निर्देश पढ़ सकते है।
  • इस प्रकार आप राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दिशा निर्देश डाउनलोड कर सकते है।
Official Website Click Here
Homepage naiyojana.in

Leave a Comment